22 National Languages Of India In Hindi :

भारत में कुल 22 भाषाओं को राष्ट्रीय भाषाओं का दर्जा दिया गया है। यह भाषाएं निम्नलिखित हैं :-


1) हिंदी – यह भारत की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली हिन्द- आर्य भाषा (Indo-Aryan language) है, यह भारत सरकार की आधिकारिक भाषा (Official Language) है।
हिंदी भाषा के बहुत सारे लहजे हैं जैसे की भोजपुरी, मैथिली, मारवाड़ी, अलबेली अवधि खारिबोली।
2) उर्दू – यह भाषा कश्मीर की आधिकारिक भाषा है।
3) पंजाबी – यह एक हिन्द- आर्य भाषा है और साथ ही पंजाब की आधिकारिक भाषा है।
4) ओड़िया – यह एक हिन्द- आर्य भाषा है और उड़ीसा राज्य की  आधिकारिक भाषा है।
5) बंगाली – यह भाषा भारत देश की मुख्य हिन्द- आर्य भाषाओं में से एक है और यह पश्चिम बंगाल की आधिकारिक भाषा है।
6) गुजराती – यह भाषा भी हिन्द- आर्य भाषा है और गुजरात आज की आधिकारिक भाषा है।
7) आसामी – यह एक हिन्द- आर्य भाषा है और यह आसाम राज्य की आधिकारिक भाषा है।
8) कश्मीरी – यह भी एक हिन्द- आर्य भाषा है
9) संस्कृत- यह दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है।
10) नेपाली – इस भाषा को 1992 में 71वें सांविधानिक संशोधन (Constitutional Amendment) में जोड़ा गया था और यह भाषा उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और आसाम में बोली जाती है।
11) सिंधी – यह भी एक हिन्द- आर्य भाषा है, इसे 1967 में 21वें सांविधानिक संशोधन, में राष्ट्रीय भाषाओं में जोड़ा गया था।
12) मैथिली – इस भाषा को मुख्य तौर पर बिहार राज्य के मिथिलांचल इलाके में बोला जाता है यह बिहार की दूसरी राजकीय भाषा है, इसे 92वें सांविधानिक संशोधन, 2003 में राष्ट्रीय भाषाओं में जोड़ा गया था।
13) सांथाली – इस भाषा को मुख्य तौर पर झारखंड और बिहार के छोटा नागपुर पठार (Chhotanagpur Plateau) के इलाके में बोला जाता है । इसे 92वें  सांविधानिक संशोधन, 2003 में राष्ट्रीय भाषाओं में जोड़ा गया था।
14) कोंकानी – यह भाषा गोवा की आधिकारिक भाषा है और इसे महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के कई कोंकानियों द्वारा बोला जाता है ।
15) मराठी – हिन्द-आर्य भाषा होने के साथ यह महाराष्ट्र राज्य की आधिकारिक भाषा है।
16) मनिपुरी – यह मनिपुर राज्य की अधिकारिक भाषा है और इसे 1992 में 71वें  सांविधानिक संशोधन, के द्वारा जोड़ा गया था ।
17) बोडो – यह भाषा मख्यतः असाम और उसके आसपास के उत्तर पूर्व राज्यों में बोली जाती है।
18) कन्नड़ – यह द्रविड़ भाषा परिवार (Dravidian family) की एक भाषा है और कर्नाटक राज्य की आधिकारिक भाषा है।
19) मलयालम – द्रविड़ भाषा परिवार के होने के साथ यह केरेला राज्य की आधिकारिक भाषा है।
20) तमिल – द्रविड़ भाषा परिवार में तमिल सबसे पुरानी भाषा है, साथ ही यह ‘तामिल नाडु राज्य’ की आधिकारिक भाषा भी है।
21) तेलेगु – देखा जाए तो संख्या अनुसार यह सबसे बड़ी द्रविड़ भाषा है, और आंध्र प्रदेश राज्य की आधिकारिक भाषा है।
22) डोगरी – इसे हिमाचल प्रदेश और जम्मू में बोला जाता है और यह भाषा प्राचीन संस्कृत और पहाड़ी डोगरी भाषाओं का मेल है, इसे 92वें सांविधानिक संशोधन, 2003 में राष्ट्रीय भाषाओं में जोड़ा गया था।

Leave a Reply