Bharat Ratna in Hindi | भारत रत्न

भारत में आम नागरिकों को अपनी उपलब्धियों के लिए बहुत तरह के पुरस्कार दिए जाते हैं, लेकिन इनमें से सबसे ऊंचा दर्जा भारत रत्न का है. आइए विस्तार से जानते हैं भारत रत्न (Bharat Ratna) के बारे में.

भारत रत्न क्या है | Bharat Ratna kya hai

यह भारत का सबसे ऊंचा civilian अवार्ड है. इसे भारत सरकार द्वारा उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने असाधारण सार्वजनिक सेवा की हो या कला, साहित्य या विज्ञान के क्षेत्र में कोई दुर्लभ उपलब्धि हासिल की हो. इसे 1954 में संस्थापित किया गया था.

भारत रत्न क्यों दिया जाता है ?

यह कला, साहित्य तथा विज्ञान या बड़े पैमाने पर जनसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1954 ई० में हुई थी. यह 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति के द्वारा दी जाती है.

भारत रत्न में क्या मिलता है ?

इसके मेडल में पीपल के पत्ते के आकार पर सूर्य का चित्र अंकित रहता है.

भारत रत्न कब दिया जाता है ?

भारत रत्न को भारत के राष्ट्रपति के द्वारा 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के दिन दी जाती है.

भारत रत्न पाने वाले पहले व्यक्ति कौन थे | First bharat ratna winner ?

– डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन.

भारत रत्न पाने वाले पहले 3 लोग ?

– डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन.

मरणोपरांत (मृत्यु के बाद) भारत रत्न से सम्मानित होने वाले सबसे पहले व्यक्ति कौन थे ?

– लाल बहादुर शास्त्री

भारत रत्न से पुरस्कृत पहला विदेशी कौन था ?

– खान अब्दुल गफ्फार खान (1987 में)

भारत रत्न तथ्य | Bharat Ratna facts:

  • यह एक नागरिक पुरस्कार है.
  • यह देश का सबसे बड़ा और सबसे ऊँचा राष्ट्रीय पुरस्कार एवं नागरिक पुरस्कार (civilian award) है, जो भारत सरकार की तरफ़ से पुरस्कृत व्यक्ति को दिया जाता है.
  • इस पुरस्कार को जनता पार्टी द्वारा 1977 में बन्द कर दिया गया था, लेकिन काँग्रेस सरकार ने 1980 में इसे फिर से शुरू किया.
  • इसे सन् 1980 में दोबारा शुरू किया गया और ‘मदर टेरेसा’ को सबसे पहले इससे पुरस्कृत किया गया.
  • राजीव गाँधी (भारत के पूर्व-राष्ट्रपति) को मरणोपरांत भारत रत्न देने की प्रक्रिया को श्री सत्यपाल आनन्द ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी.

Leave a Reply