भारत के प्रमुख लोकनृत्य,शास्त्रीय नृत्य | Folk,Classical Dances of India in Hindi

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका हमारी वेबसाईट Gk Hindi Web पर !
आज की हमारी यह लेख GK और भारत के भूगोल विषय से सन्बन्धित है, इस पोस्ट में हम आपको भारत के कुछ राज्यों के लोकनृत्य और शास्त्रीय नृत्य (folk and classical dances) के बारे में बताएंगे.

लोकनृत्य क्या है | What is Folk Dance in Hindi

लोकनृत्य किसी एक राज्य या जगह के ग्रामीणों या आदिवासी समाजों के द्वारा संरक्षित किए जाते हैं और यह विकसित भी इन्हीं के द्वारा होता है. लोकनृत्य पूरी तरह से ताकत, जोश, उत्साह और power से संबंधित होते हैं.

भारत के लोकनृत्य | Folk Dances of India

भांगड़ा | Bhangra

यह खास तौर पर पंजाब का लोकनृत्य है जो वहाँ के पुरुषों के द्वारा किया जाता है. पर ये इतना लोकप्रिय है की इसे पंजाब के अलावा और भी कई राज्यों में शादी या अन्य खास मौकों पर किया जाता है, यहां तक कि विदेशों में भी.

बिहू नृत्य | Bihu

यह नृत्य असम में प्रचलित है. यह वर्ष में 3 बार आयोजित किया जाता है और यह कचारी और कछारी जनजातियों में प्रचलित है.

राउफ | Rauf

जम्मू-कश्मीर राज्य का सबसे प्रसिद्ध लोकनृत्य राउफ है. इसमें ग्रामीण स्त्रियाँ दो पंक्तियों में आमने सामने खड़ी होकर एक दूसरे के गले में अपनी बाँहें डालकर नृत्य करती हैं.

गरबा | Garba

यह गुजरात राज्य का बहुत प्रसिद्ध स्त्रियों का लोकनृत्य है. इस नृत्य को नवरात्रि के त्योहार पर आयोजित किया जाता है. इस नृत्य को मिट्टी के एक छिद्रयुक्त घड़े में दीपक रखकर उसके चारों ओर गोल घेरा बनाकर तथा माथे पर दीपक युक्त मिट्टी का पात्र रखकर  किया जाता है.

कालबेलिया | Kalbelia

यह राजस्थान की कालबेलिया सपेरा जनजाति की स्त्रियों का लोकनृत्य है. इसमें पोशाकें तथा नृत्य की चाल सांप के समान होती है. इस नृत्य विद्या का लोकप्रिय वाद्य बीन है. खास बात ये है की 2011 में UNESCO ने कालबेलिया लोक गीतों और नृत्य को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में स्थान दिया है जो की एक बहुत बड़ी बात है.

घूमर | Ghumar

यह लोकनृत्य राजस्थान में प्रचलित है, और इसे वहां के भील जनजाति की स्त्रियाँ करती हैं.

पाण्डवानी | Pandwani

यह छत्तीसगढ़ का प्रचलित लोकनृत्य है. इसका संबंध मूल रूप से महाभारत के पांडवों की कथा से है. तीजनबाई पाण्डवानी की प्रसिद्ध कलाकार हैं.

तमाशा | Tamasha

यह महाराष्ट्र की नृत्य नाटिका है. वंशीधर भट्ट को इस नृत्य को विकसित करने का श्रेय दिया जाता है.

टिप्पानी | Tippani

ये गुजरात का एक लोकनृत्य है जिसे महिलायें करती हैं. ये लोकनृत्य चोरवाड (सौराष्ट्र), गुजरात में प्रचलित है.

भारतीय राज्यों से संबंधित लोकनृत्य | Folk dances of states of India in Hindi

क्र.राज्यलोकनृत्य (Folk Dances)
1.झारखण्डछऊ, करमा,सरहुल, जट-जटिन, डांगा, विदेशिया, सोहराई.
2.पश्चिम बंगालकाठी, गम्भीरा, ढाली, जात्रा, बाउल, मरसिया, कीर्त्तन आदि.
3.उत्तर प्रदेशरासलीला, नौटंकी, झूला, कजरी, जद्दा, चाचरी, जैता.
4.छत्तीसगढ़पण्डवानी, गौडी, करमा, झूमर, डागला, पाली, टपाली, नवरानी, दिवारी.
5.आन्ध्र प्रदेशकुचिपुड़ी (शास्त्रीय), घंटामर्दाला, मोहिनीअट्टम (शास्त्रीय), कुम्मी, सिद्धि मधुरी, छड़ी.
6.असमबिहू, बिछुआ, नटपूजा महारास, खेल गोपाल, झुमुरा होब्जानाई, कलिगोपाल, नागानृत्य, बुगुरूम्बा, अंकियानाट आदि.
7.अरुणाचल प्रदेशमुखौटा नृत्य, युद्ध नृत्य आदि.
8.मेघालयलाहो, बांग्ला आदि.
9.मणिपुरमणिपुरी (शास्त्रीय), राखाल, नटरास, महारास, रॉखत आदि.
10.मिजोरमखानट्म, पाखुपिला, चेरोकान आदि.
11.नागालैंडचोंग, खैवा, लीम, नुरालीम आदि.
12.ओडिशा ओडिसी (शास्त्रीय), सवारी, धूमरा, पैंका, मुणरी, छऊ, अया आदि.
13.महाराष्ट्रलावणी, नकटा, कोली, लेझिम, गफा, बोहदा, गौरीचा, ललिता, तमाशा, मौनी, लेजम, पोवाड़ा आदि.
14.गोवामाण्डी, झागोर, खोल, ढकनी आदि.
15.गुजरातगरबा, डाण्डिया टिप्पानी जुरियुन, भवई, रासलीला, लास्या, पणिहारी आदि.
16.पंजाबभाँगड़ा, गिद्धा, डफ, धमान आदि.
17.राजस्थानझूमर, घापाल, फूंदी, पनिहारी, जिन्दाद, नेजा, गणगौर आदि.
18.जम्मू कश्मीरराउफ, हिकात, मंदजास, कूद दण्डीनाच, दमाली आदि.
19.हिमाचल प्रदेशधमान, छपेली, महाथू, नटी, डांगी, चम्बा, थाली, झैंता, डफ, डंडानाच आदि.
20.उत्तराखंड गढ़वाली, कुमायूँ, कजरी, झोरा, रासलीला, चपादी.
21.कर्नाटकयक्षगान, कुनीता, कर्गा, लाम्बी, वीरगास्से आदि.
22.तमिलनाडुभरतनाट्यम (शास्त्रीय), कुमी, कोलट्टम, कावड़ी आदि.
23.केरेलकथकली (शास्त्रीय), ओट्टम, थुलाल, मोहिनीअट्टम (शास्त्रीय), कालीअट्टम, पादयानी.
भारत के राज्यों से संबंधित लोकनृत्य | Folk dances of states of India in Hindi

लोकनृत्य और शास्त्रीय नृत्य में फर्क | Difference between Folk and Classical Dance

शास्त्रीय नृत्य को बहुत ज़्यादा प्रशिक्षित या पेशेवर नर्तक या नर्तकियां (highly trained or professional dancers) करते हैं, जिन्होंने उस नृत्य के हर भाग का सालों से अध्ययन किया है,और उसे बखूबी बिल्कुल सही तरीके से करते हैं जबकि लोकनृत्य आम लोगों का नृत्य है, इसे केवल पेशेवर लोग नहीं करते.

भारत के राज्यों के शास्त्रीय नृत्य | Classical Dances of Indian States in Hindi

classical dance of kerela-kathakali
classical dance of kerela-kathakali
1.आन्ध्र प्रदेशकुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम
2.मणिपुरमणिपुरी
3.ओडिशाओडिसी
4.तमिलनाडुभरतनाट्यम
5.केरेलकथकली, मोहिनीअट्टम
भारतीय राज्यों से संबंधित शास्त्रीय नृत्य | Folk dances of states of India in Hindi



Click Here – भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची 2021 | Vice Presidents of India List

Leave a Reply